पवित्र रिश्ता की अर्चना यानि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विक्की जैन आज (14 दिसंबर) को एक-दूजे के हो गए हैं। अंकिता लोखंडे  विक्की जैन की शादी मुंबई के ग्रैंड हयात में धूमधाम से हुई। सोमवार को हल्‍दी और संगीत की रस्‍म के बाद आज दोनों ने परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए।

विक्की जैन की एंट्री से लेकर फेरों पर बैठती दुल्‍हन अंकितातक, सोशल मीडिया पर इन दोनों के कई वीडियो सामने आए। वहीं अब दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं। विक्की ऑफ वाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं अंकिता गोल्डन कलर के खूबसूरत लहंगे में द‍िख रही हैं।हाथों में मेहंदी, हैवी ज्वैलरी, मांग टीका दुल्हन बनी अंकिता के लुक को चार-चांद लगा रहा है। 

अंकिता लोखंडे के फैन्स और करीबियों का इंतजार पूरा हुआ। वह फाइनली मिसेज विकी जैन की हो गई हैं। उनकी शादी का जश्न 11 तारीख से चल रहा है।

आज शादी के दिन विकी जैन राजसी ठाठ के साथ विंटेज कार में बारात लेकर निकले। जब विक्की मंडप में पहुंचे तो अंकिता इमोशनल हो गईं। वह आंसू पोछती नजर आईं और विकी के गले लग गईं।

गौरतलब है कि अंकिता पिछले 3 साल से विक्की जैन को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। विक्की से पहले अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। तकरीबन 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!