रोहतक की एक कॉलोनी से एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का एटीएम से पैसे निकालने पर पिता द्वारा डांट दिए जाने के चलते घर से लापता होने का मामला सामने आया है । लड़की के पिता से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी को 1500 रुपए निकालने के कारण डांट लगाई थी। बेटी ने 1500 रुपए तो लौटा दिए, लेकिन जब पिता बेटी को घर पर अकेला छोड़कर गया तो पीछे से वह कहीं चली गई, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में किराए पर रहता है। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। जब वह काम पर गया तो उसकी करीब 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह काम से वापस आया तो बेटी घर पर नहीं मिली। अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

पिता ने बताया कि बेटी ने ATM से 1500 रुपए निकाल लिए थे। जब इस बात का पता चला तो उसने व उसकी भतीजी ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी थी। डांट लगाने के बाद नाबालिग ने 1500 रुपए वापस कर दिए। इसके बाद वह काम पर चला गया था, लेकिन पीछे से उसकी बेटी लापता हो गई, जिसका अभी तक कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला है।

अपने स्तर पर जांच पड़ताल करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग युवती लापता हो गई है, जिसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। युवती की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द बरामद करने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!