रोहतक की श्रीनगर कॉलोनी निवासी किरण ने आर्यनगर थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह रोहतक पीजीआईएमएस में स्टाफ नर्स की नौकरी करती है। 4 दिसंबर की शाम को वह मॉडल टाउन स्कूल से अपने घर जा रही थी। जब वह डबल फाटक पुल के पास बैंकेट हाल के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार 2 नौजवान युवक आए। जिन्होंने काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। एक ने हेलमेट पहना था और पीछे बैठे युवक ने अपना मुंह रुमान से ढक रखा था।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने अचानक गले से झपटा मारकर सोने की चैन तोड़ ली। जिसके बाद आरोपी सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए। इसके बाद अपने स्तर पर तलाशने का प्रयास किया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पीड़िता स्टाफ नर्स की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!