रोहतक के बच्चा बेरी रोड पर रहने वाले बिहार के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। विवाद बीड़ी लेने को लेकर शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला करके युवक को अधमरा कर दिया। वहीं घायल ने उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया।

इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव मकसुदनपर भदैया निवासी करीब 26 वर्षीय राजेश साहनी के रूप में हुई है। जो फिलहाल एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जिसके चलते वह रोहतक के कच्चा बेरी रोड पर ही किराए के मकान में रहता था।

मृतक राजेश साहनी के भाई दलीप साहनी ने सिटी थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई 30 नवंबर की रात को करीब साढ़े 10 बजे कच्चा बेरी रोड पर दुकान से बिड़ी लेने गया था। जहां पर वहां पास में काम करने वाले चंदन के साथ बीड़ी को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसके भाई से बीड़ी मांगी और बीड़ी नहीं देने पर वह झगड़ा करने लगा। साथ ही गाली-गलौज पर उतर आया।

उन्होंने कहा कि आरोपी चंदन ने अपने दो भाईयों साजन व राजन के अलावा कई अन्य लोगों को वहां पर बुला लिया। आरोपी लोले के सरिया, लाठी-डंडे लिए हुए थे। जिसके कारण आरोपियों ने उसके भाई राजेश साहनी के सिर, कान, मुंह व अन्य शरीर पर चोटें मारी और जान से मारने की धमकी दी।

इस वारदात में घायल राजेश साहनी को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया। उपचार के दौरान 4 दिसंबर को राजेश साहनी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उसका भाई राजेश साहनी दो बच्चों (एक बेटा व एक बेटी) के पिता थे।

सिटी थाना के जांच अधिकारी सोमबीर दहिया सोमबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि झगड़ा बीड़ी लेने को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने राजेश साहनी पर हमला कर दिया।अब घायल ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। अब हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस वारदात में शामिल 6 आरोपियों (चंदन, साजन, राजन, सुरेंद्र, अंकित व सतेंद्र) को गिरफ्तार करके पहले हीh जेल भेजा जा चुका है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!