कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा एक बार फिर अपने पति-क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर सुर्खियों में हैं. धनश्री ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा करके लोगों का ध्यान खींचा है. यह तब हुआ जब चहल को दुबई में भारत-न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आरजे महविश के साथ देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते के बारे में नई अफवाहें उड़ी थीं. उनकी वायरल तस्वीरें और वीडियो ने महविश के साथ चहल के डेटिंग की अफवाहों को हवा देने का काम किया है. वहीं, भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद धनश्री ने चहल संग अपनी तस्वीरें अनआर्काइव कर दी हैं.

सोमवार, 10 मार्च को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धनश्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था, ‘महिला को दोष देना हमेशा से फैशन में रहा है.’ धनश्री के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. कई लोगों ने इसे चहल और महवश के बारे में बढ़ती चर्चाओं के साथ जोड़ा. क्रिकेटर और रेडियो जॉकी महविश की वायरल तस्वीरों के ठीक बाद धनश्री के इस पोस्ट ने खलबली मचा दी है.

वहीं, धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से युजवेंद्र के साथ अपनी सभी तस्वीरें हटा दी थीं. हालांकि, अब उनकी तस्वीरें फिर से उनके फीड पर दिखाई देने लगी हैं, जिससे फैंस उनके वर्तमान रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर उलझन में  है

9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान स्टैंड में युजवेंद्र चहल और आरजे महविश को एक साथ देखा गया. देखते ही देखते दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जहां कुछ लोगों ने तलाक की अफवाहों के बीच महविश के साथ मैच देखने के लिए युजवेंद्र की आलोचना की, वहीं कुछ लोग उनकी केमिस्ट्री को देखते हुए दोनों को सपोर्ट किया. हालांकि ये पहली बार नहीं था, जब चहल को आरजे के साथ देखा गया.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!