6 दिन बाद दोबारा शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
लगातार खराब मौसम, भूस्खलन और सुरक्षा कारणों से छह दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार को अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई। मौसम में सुधार और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के बाद जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से करीब 6,000 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा दोबारा शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। अब तक करीब 4 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर होगा।
6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, वैष्णो देवी यात्रा भी हुई बहाल
लगातार खराब मौसम, भूस्खलन और सुरक्षा कारणों से छह दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार को अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई। मौसम में सुधार और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के बाद जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से करीब 6,000 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया।
इसी के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा भी सामान्य रूप से फिर शुरू हो गई है। खराब मौसम के कारण प्रभावित हुई यात्रा अब बहाल कर दी गई है और श्रद्धालु दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों यात्राओं के मार्गों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अब तक करीब 4 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर होगा।

