शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उदेश्य से नगर निगम रोहतक द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। आयुक्त महोदय सचिन गुप्ता के निर्देशो की अनुपालना में नगर निगम की टीम ने गोहाना अड्डा के पास मार्केट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया, जिस दौरान सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त किया गया। मौके पर टीम ने प्लास्टिक कचरा फैलाने एवं गंदगी करने वालों के विरुद्ध चालान भी किए। दुकानदारों ने हिदायत दी कि सार्वजनिक स्थानों पर सामान न रखें और स्वच्छता नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर निगम की सफाई शाखा की टीम को निर्देशित किया गया था कि गंदगी फैलाने वालों के चालान सुनिश्चित किए जाये। आज नगर निगम की टीम द्वारा 11 चालान 5400 रूपये के किए गए जिसमें 4 चालान 1400 रूपये के गंदगी फैलाने वालो व 7 चालान 4000 रूपये का सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले का किया गया। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने यह भी बताया कि संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी द्वारा बल्क वेस्ट जनरेटर्स के साथ निरंतर बैठक की जा रही है आज भी 10 बल्क वेस्ट जनरेटर्स (BWG) के साथ बैठक आयोजित की गई, जिस दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी दिनांक 27 अप्रैल 2026 तक नगर निगम के साथ विधिवत एग्रीमेंट करें अथवा यदि उन्होंने अपने स्तर पर कचरा निस्तारण हेतु प्लांट स्थापित किया हुआ है, तो उसकी विस्तृत जानकारी निगम कार्यालय में उपलब्ध कराएं। बैठक के दौरान बताया गया कि नियमो की अवहेलना करने पर 50000 रूपये का जुर्माना किया जायेगा जिसके लिए सम्बन्धित स्वयं जिम्मेदार होंगें। बैठक में उपस्थित सभी ने विधिवत एग्रीमेंट करने के लिए अपनी सहमति जाहिर की है। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर निगम द्वारा बल्क वेस्ट जनरेटर्स को चिन्हित किया जा चुका है तथा प्रतिदिन अलग-अलग बल्क वेस्ट जनरेटर्स को नोटिस जारी कर, उन द्वारा उत्पन्न कूड़े का निस्तारण करने या जो कचरे का निस्तारण करने में सक्षम नहीं है, तो वह नगर निगम से विधिवत एग्रीमेंट (अनुबंध) कर, कूड़े के नियमानुसार निस्तारण की सुविधा प्राप्त कर सकता है। अभी तक नगर निगम के साथ पी.जी.आई.एम.एस., प्रजापति धर्मशाला, पंजाबी धर्मशाला, श्री राम पैलेस द्वारा विधिवत एग्रीमेंट (अनुबंध) किया जा चुका है। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि जिन बल्क वेस्ट जनरेटर्स के संचालको द्वारा अनुबंध के लिए समय मांगा गया है, निश्चित समयावधि के पश्चात नगर निगम की टीमों द्वारा निरीक्षण कर सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!