कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में 4 साल के बच्चे के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर पर लगा है। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और अगले दिन अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों की शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद बच्चे की मां ने उससे रोने की वजह पूछी तो उसने कथित घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां आरोपी किशोर के घर पहुंची।

परिवार ने मारपीट की कोशिश का भी लगाया आरोप

शिकायत के अनुसार, बच्चे की मां जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां किशोर ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। परिवार ने किशोर के परिजनों पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की।

LNJP अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी

परिवार बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पिहोवा लेकर पहुंचा। वहां से उसे कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर पिहोवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!