हरियाणा में इन दिनों गर्मी से राहत मिली हुई है। दो दिन की बारिश और तूफान के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में 11 डिग्री की गिरावट आई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि 7 जून यानी आज और 8 जून यानी कल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि, दो दिन बाद यानी 9 जून को फिर से लू का दूसरा दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान पारे में 8 से 10 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी औसतन 6.3 डिग्री की गिरावट आई है। अब प्रदेश में रात के तापमान में सामान्य से 2.3 डिग्री की गिरावट आई है। तेज आंधी और बारिश के कारण गर्मी कम हुई है।

प्रदेश में बुधवार की रात 8 जिलों में इलाकों में आंधी के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं। इनमें पानीपत, हिसार, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद व भिवानी शामिल हैं।

इसके अलावा सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फतेहाबाद, डबवाली, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में धूलभरी तेज हवाएं चलीं। इससे करीब आधे हरियाणा में बिजली सप्लाई बाधित हुई है। पानीपत शहर के कई क्षेत्रों में करीब 21 घंटे से बिजली नहीं है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!