हरियाणा में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो चुका है। आज मौसम विभाग ने 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पलवल, फरीदाबाद, नूंह और रेवाड़ी शामिल हैं।

इसके अलावा, कल यानी 28 अगस्त को कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल और रेवाड़ी में तेज बारिश आ सकती है। राज्य में 31 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा।

मानसून सीजन में बारिश की बात करें तो राज्य में अभी तक 59% काम बारिश हुई है। वैसे प्रदेश में 326.2% बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक 266.8% बारिश ही हुई है।

वहीं यदि अगस्त की बात करें तो राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!