रोहतक में एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग यूनिट की टीम ने तीन बाल मजदूरों को पकड़ा है। ये शहर में अलग-अलग दुकानों पर काम कर रहे थे। इसी सूचना पर टीम ने छापेमारी कर तीन नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी करते पकड़ा। जिसके बाद टीम ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं छापेमारी से हड़कंप मच गया।

एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग यूनिट रोहतक इंचार्ज स्टेट क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजवंती ने बताया कि एडीजीपी स्टेट क्राइम ब्रांच ममता सिंह के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन स्माइल के तहत बाल मजदूरी रोकने के लिए 1 जुलाई से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत शुक्रवार को शहर में छापेमारी की गई। बाल मजदूरी कर रहे बच्चों की तलाशी ली गई। टीम ने कुल 3 बच्चों को पकड़ा, जो बाल मजदूरी कर रहे थे। जिनकी उम्र भी 15 साल से कम थी। जबकि बच्चों से काम करवाना कानूनी तौर पर अपराध है। इसलिए तीनों बच्चों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया। जहां बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!