रोहतक के एक प्राइवेट स्कूल में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब परिजनों ने नर्सरी में पढ़ने वाली करीब साढ़े 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल के अंदर गलत हरकत होने का आरोप लगाया।परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को बच्ची को चुपचाप PGI में भर्ती कराया और उसके बाद परिवार को इसकी सूचना दी।

परिजनों के मुताबिक, एक डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। बच्ची ने परिवार को बताया कि कोई उसे स्कूल के टॉयलेट में ले गया था। हालांकि, अभी आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।बच्ची के साथ कथित तौर पर गलत हरकत किसने की, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल पहुंची और CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और CCTV जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों के मुताबिक, बच्ची रोजाना की तरह 15 सितंबर को स्कूल गई थी। घर लौटने के बाद उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया, लेकिन वह पूरा दिन चुप रही।16 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे बच्ची को स्कूल बस स्कूल लेकर गई। इसके बाद करीब 9 बजे स्कूल प्रबंधन की ओर से परिवार को फोन आया कि बच्ची की तबीयत खराब हो गई है और उसे PGI ले जाया गया है।

स्कूल की ओर से परिजनों को फोन कर बताया गया कि बच्ची को चोट लगी है और उसे इलाज के लिए PGI लाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें मामले की दूसरी जानकारी मिली। परिवार के अनुसार, बच्ची ने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।

परिजनों का कहना है कि वहां मौजूद एक डॉक्टर से बात की गई। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की हालत अभी ठीक नहीं है और उसके साथ कुछ गलत हुआ है। उधर, बच्ची ने भी सिर्फ इतना बताया है कि किसी ने उसके साथ गलत काम किया। वह फिलहाल ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया।परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने घटना की जानकारी उनसे छिपाई। उन्होंने स्कूल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज दिखाने की मांग भी की।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची के साथ कथित घटना किसी स्टूडेंट, स्कूलकर्मी या बाहर के व्यक्ति ने की।

हंगामे की सूचना पर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के सरपंच प्रतिनिधि भी स्कूल पहुंचे।पुलिस ने स्कूल प्रशासन से जानकारी ली और CCTV फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की। फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

लाखनमाजरा थाना पुलिस के अनुसार, बच्ची के साथ गलत काम होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अभी तक किसी व्यक्ति पर संदेह या आरोपी की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों से बात नहीं हो सकी। मेडिकल रिपोर्ट आने और पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!