अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन और चंकी पांडे मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को लोगों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। ये मूवी कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त है। ऐसे में फिल्म रिलीज होने के बाद दो दिन में ही अच्छी खासी कमाई कर चुकी है। इसे देख कर ऐसा लग रहा है कि खिलाड़ी कुमार पर लगा फ्लॉप का टैग अब हट सकता है।

‘हाउसफुल 5’ में मेकर्स ने दो क्लाइमैक्स रखे हैं, जिसमें दर्शकों को दोनों में अलग-अलग कातिल देखने को मिलेंगे। ऐसे में लोग भी इसे देखने को लेकर उत्साहित हैं। ऐसे में अब अक्षय कुमार भी खुद को लोगों का रिव्यू लेने से रोक नहीं पाए और सिनेमाघर के बाहर मास्क लगाकर पहुंचे, ताकि वह दर्शकों का रिएक्शन जान सके। हालांकि, कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया और एक्टर को इग्नोर करके आगे बढ़ गया। इसका वीडियो खुद अक्षय ने शेयर किया है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह मास्क पहने नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक माइक है। ये वही मास्क है, जो एक्टर ने ट्रेलर लॉन्च पर भी सभी स्टारकास्ट को पहनाया गया था। इसी मास्क की वजह से वहां मौजूद कोई भी शख्स उन्हें पहचान नहीं पाया। फिर जैसे ही लोग फिल्म देखकर बाहर आए, तो अक्षय ने उनसे ‘हाउसफुल 5’ का रिव्यू पूछा।

कुछ लोगों ने तो अक्षय को सीधा इग्नोर कर दिया और आगे बढ़ गए। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें रिएक्शन दिया और बताया कि फिल्म अच्छी थी। एक ने कहा कि मूवी में अक्षय और नाना पाटेकर की एक्टिंग जबरदस्त थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “बस यूं ही मैंने आज बांद्रा में ‘हाउसफुल 5’ शो से बाहर आने वाले लोगों का इंटरव्यू लेने के लिए किलर मास्क पहनने का फैसला किया। पकड़े जाने वाला था लास्ट में, लेकिन भाग गया उससे पहले। मस्त अनुभव।”

अक्षय कुमार के इस वीडियो पर अन्य लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, “वीडियो में कोई कट नहीं, निष्पक्ष पब्लिक रिव्यू।” एक अन्य ने लिखा, “क्या लोग है इतनी साफ आवाज नहीं पहचान सके, काश में वहा होती।” तीसरे ने लिखा, “अक्षय सर ‘हाउसफुल 5’ में आपकी एंट्री ने आग लगा दी।”

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!