फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवक को ब्लैकमेल करने के मामले की जांच करने पहुंची महिला थाना प्रभारी के साथ हाथापाई की गई। महिला थाना प्रभारी के साथ मौजूद पुलिसकर्मी से मारपीट कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसमें एक ” पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई तो शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर हमलावर आरोपी युवती और उसके परिजन भाग गए। महिला थाना प्रभारी की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

नोटिस भेजे, नहीं आई युवती, खुद गए तो अभद्रता

महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि एक अक्टूबर 2022 में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर इंद्रानगर निवासी युवती के खिलाफ सोनीपत निवासी एक युवक ने केस दर्ज कराया था, जिसकी जांच उनको सौंपी गई थी। कई बार युवती को नोटिस भेजकर थाने बुलाया गया। लेकिन, वह एक भी बार भी थाने नहीं आईं।

5 जुलाई को महिला थाना प्रभारी प्रमिला एएसआई वीरेंद्र, एएसआई आशा मय दुर्गा शक्ति-2 स्टाफ ईएससी अन्नी, पुष्पा, अंजलि व चालक प्रमोद के साथ आरोपी युवती के यहां जांच करने के लिए शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी गए थे। तभी आरोपी युवती व उसके माता- पिता व अन्य महिलाओं ने महिला थाना प्रभारी व मुलाजिमों के साथ बदतमीजी व हाथापाई की। युवती ने ईएचसी अन्नी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी।

ये था पूरा मामला

सोनीपत के एक युवक ने सिविल लाइन थाने में वर्ष 2022 में केस दर्ज कराया था। युवक जाट कॉलेज का छात्र था। 2018 में उसकी जान पहचान इंद्रनगर निवासी एक छात्रा से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई थी। फिर दोनों में झगड़ा हो गया। दोस्ती. खत्म होने के बाद युवती ने युवक की फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना दी। इससे उसको ब्लैकमेल किया जाने लगा था। युवक ने केसदर्ज गया था। युवक ने कहा था कि विधिशा सोशल मीडिया पर उसके व उसके परिवार के फोटो अपलोड करती है। परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणियां लिखती है।

वहीं शिवाजी कॉलोनी पुलिस के थाना प्रभारी देशराज ने कहा कि महिला थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ केस की जांच करने इंद्रा नगर पहुंची थी। तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। केस महिला थाना प्रभारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!