देश में लगातार नई- नई बीमारियों के संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है। पहले इंसानों में कोरोना और मंकीपॉक्स वायरस ने कहर ढाया तो वही अब एक नया Virus लंपी जोकि पशुओं में तेजी से फैल रहा है। फिलहाल जींद जिले के 358 पशु लंपी वायरस से ग्रस्त है।

जींद और सोनीपत में पशुओं मे फैल रहे लंपी वायरस को ध्यान में रखते हुए IPC की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। इस धारा के तहत पशुओं का मेला लगाने, और इस बीमारी से मरने वाले पशुओं की चमड़ी उतारने, तथा बाहर से मवेशियों को चराने के लिए आने वाले गवालो के आवागमन पर भी पूर्णतया रोक लगा दी गई है।
लंपी वायरस के संपर्क में आने वाले मवेशियों की त्वचा पर गांठे बन जाती हैं, उनके मुंह से लार आने लगती है, उनको तेज बुखार, और आंखें लाल हो जाती हैं। साथ ही उन्हें भूख भी कम लगने लगती हैं। जिला प्रशासन ने मवेशियों को संक्रमण से बचाने के लिए गौशालाओं में Fogging करने के आदेश दिए हैं।
हरियाणा के पशुपालन मंत्री JP दलाल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग 14 जिले के मवेशी लंपी वायरस से ग्रसित हो गए हैं। प्रदेश सरकार पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिए सामूहिक रूप से टीकाकरण का आयोजन करेगी। दुखदायक बात यह है कि अब तक प्रदेश में कुल 87 गायों की इस वायरस के सक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।
