Mathura, Bollywood actress and BJP MP Hema Malini dressed as Goddess Radha performs during 'Braj Kartik Raas Mahostav' at Jawahar Bagh, in Mathura on Wednesday night, Nov. 9, 2022. (PTI Photo)(PTI11_10_2022_000071B)

टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर फिर खुशियां आई है। देबिना ने दूसरी बार मां बन गई है। इसी साल की अप्रैल में उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ था। इसके ठीक महीने बाद ही उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया था।

साल 2022 इस कपल के लिए बेहद ही खास रहा। इसी साल दोनों बेटियां उनकी जिंदगी में आई। पापा बने  गुरमीत ने खुद फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- “बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है “। इस पोस्ट के साथ  शेयर की गई तस्वीर में वह देबीना के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। 

 गुरमीत ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि- “हम दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस समय हम आप लोगों से सिर्फ प्राइवेसी की उम्मीद रखते हैं। आप सभी अपना प्यार और ब्लेसिंग्स बरसाते रहें.”। इस खबर के सामने आने के बाद सेलेब्स और फैंस कपल को  दूसरी नन्ही परी के लिए बधाईयां दे रहे हैं। 

बता दें कि देबिना ने शादी के 11 साल बाद बड़ी मुश्किलों के बाद पहली बच्ची को जन्म दिया था। उनकी प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशंस रहे थे। हालांकि दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें लोगों से बहुत कुछ सुनना पड़ा था। इसके जवाब में देबीना ने कहा था कि- कुछ चीजों का समय ईश्वर तय करता है और हम इसे बदल नहीं सकते… यह ऐसा ही आशीर्वाद है…जल्द आ रहा है हमें पूरा करने के लिए। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!