विजय नगर के चौहरे हत्याकांड में माता-पिता, बहन व नानी की हत्या के आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू मलिक से उसके वकील जेल में मुलाकात कर सकेंगे। शुक्रवार को सेशन जज राकेश कुमार यादव की अदालत ने इसकी अनुमति दी। जबकि जेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के तहत जारी गाइडलाइन के तहत वकील को मिलने की अनुमति नहीं दी थी।

एक दिन पहले वकील को फोन करके धमकी दी गई थी कि विजय नगर हत्याकांड के केस से अपना वकालतनामा वापस ले लें, नहीं तो अच्छा नहीं रहेगा। इसकी शिकायत आर्य नगर थाने में दी गई थी। वहीं, आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत के बाद मामला निपट गया है। अभिषेक के वकील मोहित वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को आर्य नगर थाने में बुलाया गया। वहां पर आरोपी ने अपनी गलती मान ली। ऐसे में मैंने अपनी शिकायत वापस ले ली है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!