खरावड़ के पास शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो बाइकों की टक्कर में सोनीपत के महलाना के 25 प्रदीप की मौत हो गई। हादसे में प्रदीप का भाई कुलदीप घायल हो गया। थाना आईएमटी पुलिस ने कुलदीप के बयान के आधार पर मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोनीपत के महलाना निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई प्रदीप दिल्ली में बिजली निगम में ठेके पर काम करता था।

शुक्रवार को वे दोनों भाई बाइक पर सवार होकर रोहतक में अपने किसी रिश्तेदार के घर तेरहवीं पर जा रहे थे। रास्ते में खरावड़ के पास सामने से एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उनकी बाइक को सीधे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। मामले के बारे में सूचना मिलने के बाद थान आईएमटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!