रामनगरी अयोध्या में नवरात्र और आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में चढ़ने वाले लड्डू प्रसाद के गुणवत्ता की जांच की. इसमें चौंकाने वाली बात खुलकर सामने आई है. कुल 31 दुकानों के नमूने भरे गए, जिसकी जांच में तीन के नमूने फेल आए हैं.

यानी कि हनुमानगढ़ी के पास स्थित दुकानों में मिलने वाला प्रसाद मिलावटी पाया गया है. कुछ दुकानों पर प्रसाद में कलर मिलाए जाने की मात्रा पर खाद विभाग ने आपत्ति जताई है. साथ ही प्रसाद में कलर न मिलाए जाने के निर्देश भी दिए हैं.

सहायक आयुक्त खाद विभाग माणिक चंद्र ने बताया कि 31 दुकानों के नमूने लिए गए थे, जिसमें लड्डू, बेसन और घी के नमूने फेल आए हैं. व्यापारियों को सुधार करने का निर्देश दिया गया है. फ़ूड अधिकारी संतोष कुमार साहू ने बताया कि शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है.

अयोध्या धाम में लगभग 20 से 25 खाद्य पदार्थ के नमूनों की जांच की गई है, जिसमें मैदा, बेसन, देसीघी, लड्डू, पेड़ा, दही शामिल हैं. उन्होंने बताया कि लड्डू में रंग की मात्रा अधिक देखते हुए हिदायत दी गई है कि कलर का इस्तेमाल न करें.

कुछ महीने पहले लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर प्रशासन के द्वारा व्यापारियों को शुद्ध देसी घी के ही लड्डू बेचे जाने का निर्देश दिया गया था. लड्डू के सैंपल फेल होने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.

लड्डू व्यवसायी संजय गुप्ता का कहना है कि खाद्य विभाग के अधिकारी आए थे, जिन्हें हम लोगों ने देसी घी, बेसन और लड्डू को दिखाया. जांच के बाद इसकी जानकारी प्राप्त होगी. हम लोग लड्डू को शुद्धता के अनुरूप बेच रहे हैं. अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि अच्छी क्वालिटी के ही लड्डू प्रसाद उपलब्ध कराएं. लड्डू व्यवसायी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि जांच टीम आई थी. उन लोगों ने देसी घी और बेसन के सैंपल देकर टेस्ट कराया है.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!