भिवानी। हरियाणा के सरकारी और सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब विद्यार्थी 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 30 जून निर्धारित थी।

विभाग के अनुसार आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार का सुधार या बदलाव करने वाले विद्यार्थी 13 जुलाई तक ओटीपी आधारित प्रक्रिया के माध्यम से संशोधन कर सकेंगे। कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य 18 जुलाई तक किया जाएगा, जबकि सभी पात्र आवेदकों की सूची 20 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी।

प्रथम चरण की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 21 जुलाई और फाइनल मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को जारी होगी। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। वहीं दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 28 जुलाई और फाइनल मेरिट लिस्ट 29 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची के चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है।

दोनों मेरिट सूची जारी होने के बाद बची हुई सीटों पर 4 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। इसके बाद 5 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, ताकि विद्यार्थी नए आवेदन कर सकें और अपने फॉर्म में संशोधन भी कर सकें।विभाग के अनुसार 6 अगस्त से 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला लिया जा सकेगा। वहीं 13 अगस्त से 19 अगस्त तक विद्यार्थी 100 रुपये लेट फीस और प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ प्रवेश ले सकेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!