मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नूंह दौरे से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। इसी वजह है पुलिस का एक्शन, जिसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुबीन तेडिया सहित कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

नूंह विधायक और कांग्रेस दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो डालकर सरकार की आलोचना करते हुए लिखा-

QuoteImage

जब जब मुख्यमंत्री डरता है, पुलिस को आगे करता है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुबीन खान को हाउस अरेस्ट करना निंदनीय है।QuoteImage

बता दें कि मुख्यमंत्री आज शनिवार को अनाज मंडी में मेवात कैडर के टीचरों के कार्यक्रम और मेवात विकास एजेंसी की बैठक में भाग लेने आ रहे हैं। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुबीन पहले भी बसों पर मुख्यमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोत चुके हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!