Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM सैनी के नूंह दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई: कई हाउस अरेस्ट, MLA बोले- मुख्यमंत्री डरता है, पुलिस आगे करता है; गुरुग्राम में दिखाए थे काले झंडे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नूंह दौरे से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। इसी वजह है पुलिस का एक्शन, जिसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुबीन तेडिया सहित कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

नूंह विधायक और कांग्रेस दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो डालकर सरकार की आलोचना करते हुए लिखा-

जब जब मुख्यमंत्री डरता है, पुलिस को आगे करता है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुबीन खान को हाउस अरेस्ट करना निंदनीय है।

बता दें कि मुख्यमंत्री आज शनिवार को अनाज मंडी में मेवात कैडर के टीचरों के कार्यक्रम और मेवात विकास एजेंसी की बैठक में भाग लेने आ रहे हैं। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुबीन पहले भी बसों पर मुख्यमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोत चुके हैं।

Exit mobile version