रोहतक पुलिस की टीम ने महाबीर पार्क लाईब्रेरी के बाहर से मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव माडौदी जाटान निवासी आन्नद की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 28.09.2026 को आन्नद ने अपनी मोटरसाईकिल रोहतक महाबीर पार्क लाईब्रेरी के बाहर खडी की थी। वापिस आने पर आन्नद को मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच सह.उप.नि रजनीश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.10.2026 को आरोपी अमन पुत्र नीरज गाव गांगटान जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। दौरान जांच आरोपी से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी ने सिविल लाईन एरिया से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाईन रोहतक मे अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- अमन पुत्र नीरज गाव गांगटान जिला झज्जर
रजिस्ट्रड केसः- अभियोग संख्या 171 दिनांक 28.09.2026 धारा 305 बीएनएस थाना आर्य नगर रोहतक

