रोहतक पुलिस की टीम ने हनुमान मन्दिर के सामने पिलर न. 36 के पास से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गाव खुराना जिला कैथल निवासी विनोद की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 24.08.2026 को विनोद ने अपनी मोटरसाईकिल को हनुमान मन्दिर के सामने पिलर न. 36 जीन्द रोड पर खडी की थी। वापिस आने पर विनोद को अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही अमित द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.09.2026 को आरोपी विष्णु पुत्र राजेश निवासी मदीना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। आरोपी का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी का मुकदमा थाना शहर रोहतक मे दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- विष्णु पुत्र राजेश निवासी मदीना ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 227 दिनांक 24.08.2026 धारा 305 बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक।

