रोहतक के गोहाना रोड पर नगर निगम की तरफ से रखे गए पत्थर के डिवाइडर लगातार सड़क हादसे का कारण बन रहे है। देर रात भी एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार ड्राइवर घायल हो गया। वहीं, वार्ड के पार्षद कपिल नागपाल ने निगम अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि 18 मई तक डिवाइडर नहीं हटाए तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।

पार्षद कपिल नागपाल ने बताया कि नगर निगम के पिछले कार्यकाल के दौरान गोहाना अड्डा पप्पू हलवाई चौक से छोटा गोहाना अड्डा योगा आश्रम चौक तक पत्थरों के डिवाइडर रखे गए। जो डिवाइडर आधे अधूरे रखे गए थे। उनकी वजह से पिछले कई वर्षों से डिवाइडर से गाड़िया टकरा रही है। लोग रोजाना हादसे का शिकार हो रहे हैं।

कपिल नागपाल ने बताया कि जिनके साथ हादसे होते है, उनको नजदीक के अस्पतालों में भर्ती किया जाता है। इस गंभीर विषय से अधिकारी अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही दोनों से भागते नजर आ रहे है। इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारी एलओ ब्रांच के ऊपर बात डाल देते हैं और एलओ ब्रांच के अधिकारी इंजीनियरिंग ब्रांच के ऊपर बात डाल देते है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!