रोहतक के काठ मंडी पुल के पास रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मृतक की पहचान करीब 32 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और फिलहाल गीता कॉलोनी में रहता था। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह वेद प्रकाश रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मृतक वेद प्रकाश के दो बच्चे हैं। वेद प्रकाश घर में अकेला कमाने वाला था। सुबह ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस ने सूचना दी

जीआरपी जांच अधिकारी सुनील नरवाल ने बताया कि उन्हें एक युवक का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव डेड हाउस में रखवा दिया, जिसका कल पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!