इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और विधायक अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा जुबानी हमला किया है। अभय चौटाला का कहना है कि भाजपा सरकार ने युवाओं को नशे की तरफ धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा।

बता दें कि इंडियन नेशनल लोकदल की परिवर्तन पदयात्रा बहादुरगढ़ विधानसभा में प्रवेश कर गई है। बेरी विधानसभा से बहादुरगढ़ के मांडौठी गांव में पहुंची परिवर्तन पदयात्रा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़े की अगुवाई में अभय की परिवर्तन पदयात्रा आगे बढ़ी। मांडौठी गांव में छोटी जनसभा भी की गई जिसमें लोगों ने अभय चौटाला का स्वागत फूल और नोटों की मालाओं से किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!