जींद में नरवाना रोड स्थित खटकड़ टोल प्लाजा के मैनेजर उत्तर प्रदेश के ईटावा के रोहित को गोली मारने के मुख्य आरोपी मूल रूप से शामलो कलां और हाल आबाद आरा रोड जींद निवासी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

DSP जितेंद्र सिंह ने बताया कि 12 मार्च की रात को खटकड़ टोल प्लाजा मैनेजर रोहित को बाइक सवार 3 युवकों ने 4 गोली मारी थी। इसमें गोली रोहित की टांगों पर लगी थी। छानबीन में सामने आया कि टोल प्लाजा से फ्री में बिना टैक्स दिए वाहनों को गुजरने नहीं देने पर धोला खटकड़ और उसके साथियों ने मैनेजर पर फायरिंग की थी।

16 अप्रैल की शाम को गोहाना निवासी रॉबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी मोहित वासी आरा रोड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोहित से पूछताछ में भी आरोपी धोला वासी खटकड़ का ही नाम सामने आया है, जिसने टोल प्लाजा के मैनेजर को बिना टोल लिए गाड़ियों को निकालने के नाम पर धमकी भी दी थी। आरोपी धोला पर 4 मुकदमे दर्ज है, जिसमें से 3 मुकदमे हत्या के हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!