आम आदमी पार्टी के युवा सदस्य राघव चड्ढा इन दिनों कुछ ज्यादा ही सुर्खियाें में छाए हुए हैं। खबरों और तस्वीरों की मानें ताे राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ देखते ही चर्चाओं का दौर शुरु हो गया, इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसे देख लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

दरअसल आम आदमी पार्टी से जुड़े राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों के रिश्ते पर चुटकी लेते हुए शादी की बधाई तक दे डाली। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को दिल से बधाई देता हूं’। दोनों का साथ प्यार, आनंद से भरा रहे। यह मेरी शुभकामनाएं’। ये ट्वीट आग की तरह फैल गया और लोग  परिणीति और  राघव को लेकर कई तरह के दावे कर रहे हैं। 

कुछ लोग तो यही मान बैठे हैं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। कुछ यूजर्स ने निक की तुलना राघव से कर डाली  जो  प्रियंका चोपड़ा के पति और परिणीति के जीजा हैं। एक यूजर ने तो यह भी दावा कर दिया कि  ‘परिणीति जल्द ही आम आदमी पार्टी की MLA बन जाएंगी।’ राघव चड्ढा के सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने का प्रभाव राज्यसभा में भी देखने को मिला था। 

‘ मालूम हो कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पिछले दिनों कुछ ही घंटों में दो बार एक साथ देखा गया जिसके वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुई। हालांकि इस रिश्ते काे लेकर में ना तो चड्ढा और ना ही चोपड़ा की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण आया है। चड्ढा 34 साल के हैं, वे राज्यसभा के  सबसे युवा सदस्य हैं। ऐसे में लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि वह कब शादी करने जा रहे हैं। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!