इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने गुरुवार को पंजाब के दो रियल एस्टेट ग्रुपों के ठिकानों पर रेड की। यह कार्रवाई फर्जी तरीके से चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) हासिल करने और जमीन मालिकों व ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में की गई।

तलाशी के दौरान अलग-अलग जगहों से करीब 1 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। वहीं ED की जांच में AAP के मंत्री अमन अरोड़ा का भी नाम सामने आया। इसके बाद अरोड़ा ने सफाई दी। सुबह करीब 7 बजे ED रेड करने पहुंची। देर रात तक जारी रही।

सुबह ED टीम मोहाली के खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आईटी सेक्टर में काम करने वाले कारोबारी के घर पहुंची। ED को आता देख पकड़े जाने के डर से रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरे 2 बैग नीचे फेंक दिए गए। जिनमें 500-500 रुपए के नोटों के बंडल भरे हुए थे। नीचे उनका ड्राइवर खड़ा था।

इनमें से एक बैग नीचे गिरते ही फट गया, जिससे कुछ नोट हवा में उड़ते हुए वहीं बिखर गए। एक बैग को वहां खड़ा ड्राइवर गाड़ी में डालकर भाग निकला। ED टीम ने उसका पीछा किया। लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। फटा बैग ED टीम ने जब्त कर लिया। उसमें से 21 लाख रुपए मिले। इस बैग की डबल पैकिंग की गई थी। जिसमें लाल रंग के बैग को सफेद रंग के बैग में पैक किया गया था।

वहीं रेड होते ही विरोधी दलों ने आरोप लगाया कि जिस कारोबारी नितिन गोहिल के घर रेड हुई, वह CM भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी है। यह रुपए भी OSD के ही थे। यही है इनकी कट्‌टर ईमानदारी।

हालांकि शुकराना यात्रा पर निकले CM ने अमृतसर में इन आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि जिन पर ED रेड हुई, उनसे हमारा कोई संबंध नहीं। हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। देर शाम को ED ने प्रेस नोट जारी कर रेड को लेकर जानकारी दी।

: ई.डी. रेड में ‘आप’ के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का नामों की चर्चा होने पर कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने तीखा निशाना साधा है। बाजवा ने टवीट जारी कर कहा है कि ‘ईडी ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में Aman Arora का नाम लिया है, जबकि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann दावा कर रहे हैं कि ईडी की छापेमारी का आम आदमी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। बाजवा का कहना है कि तो फिर पंजाब के लोगों को कौन गुमराह कर रहा है —ईडी या भगवंत मान?

बाजवा ने कहा है कि अगर इस मामले का AAP से कोई संबंध नहीं है, तो फिर पार्टी के पंजाब प्रधान का नाम आखिर क्यों सामने आया?
सच्चाई यह है कि जब भी भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं, AAP नेता सार्वजनिक तौर पर इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताते हैं, जबकि अंदरखाने मामले को संभालने की कोशिश करते हैं।

बाजवा ने कहा कि अब बड़ा सवाल यह है कि क्या BJP नीत केंद्र सरकार इस जांच को अंजाम तक पहुंचाएगी या फिर चर्चित “पॉलिटिकल वॉशिंग मशीन” एक बार फिर सही समय आने पर सारे दाग साफ कर देगी?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को जो रेड की है, उसमें जिस एक बिल्डर पर छापेमारी हुई हैं उसे पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का करीबी बताया है. एजेंसी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में गौरव धीर नाम के बिल्डर का जिक्र किया है जिस पर आरोप है कि उसने अपनी फर्म सनसिटी प्रॉजेक्ट्स के लिए प्रोजेक्ट Altus Space Builders से खरीदा था और उसकी कीमत 130 करोड़ बताई गई थी, जबकि ये मूल कीमत से 170 करोड़ कम थी. एजेंसी ने लिखा है कि गौरव धीर आम आदमी पार्टी नेता अमन अरोड़ा के करीबी हैं.

ED रेड में नाम जुड़ने पर अमन अरोड़ा ने सफाई दी और अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘झूठे प्रचार से न डरूंगा, न झुकूंगा’. पंजाब में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई अब राजनीतिक रंग लेती दिखाई दे रही है. कारोबारी गौरव धीर का नाम सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

ED की ओर से जारी जानकारी में दावा किया गया कि एम/एस धीर कंस्ट्रक्शंस से जुड़े गौरव धीर को अमन अरोड़ा का करीबी बताया गया है. जांच एजेंसी के मुताबिक गौरव धीर ने अपनी कंपनी एम/एस सनसिटी प्रोजेक्ट्स के जरिए ऑल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड का एक प्रोजेक्ट करीब 130 करोड़ रुपए में खरीदा. ED का आरोप है कि इस सौदे में प्रोजेक्ट की वास्तविक कीमत से करीब 170 करोड़ रुपए कम दिखाए गए, ताकि कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग को आसान बनाया जा सके.

इसी मामले को लेकर पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस बीच अपना नाम सामने आने के बाद अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट डालकर अपनी सफाई दी. अमन अरोड़ा ने लिखा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला है कि आज की ED कार्रवाई में उनका नाम जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा, “मेरा पूरा जीवन हमेशा से पूरी तरह ईमानदार, पारदर्शी और कानून के दायरे में रहा है और आगे भी रहेगा. इस तरह की झूठी प्रचारबाजी से मैं न तो डरूंगा और न ही झुकूंगा.” अमन अरोड़ा के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है. विपक्ष अब इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है.

जबकि आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है. फिलहाल ED की जांच जारी है और एजेंसी जब्त दस्तावेजों, प्रॉपर्टी डील्स और पैसों के लेनदेन की गहराई से पड़ताल कर रही है. ED की रेड सुबह 7:00 बजे से जारी है और अब तक 1 करोड़ रुपए बरामद हो चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!