रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही कुलदीप के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम बहुअकबरपुर एरिया के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त रोहतक हिसार रोड नजदीक खाटु श्याम चौक वाहद रक्बा गांव बहुअकबरपुर के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विकाश उर्फ बबलु पुत्र महिपाल निवासी गांव बसाना के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग संख्या 71/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!