वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन फ्लाईओवर से लटक एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अजय (25) के तौर पर हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला अजय पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस के मुताबिक पीसीआर कॉल के जरिए इस घटना की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया एक शख्स राजौरी गार्डन फ्लाईओवर पर नीचे की ओर लटका हुआ है।

यह पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से इस युवक को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इस बीच घटनास्थल पर क्राइम टीम को भी बुलवाकर जांच की गई। इस दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवायी गई। मृतक अजय विष्णु गार्डन तिलक नगर इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिवार में पत्नी से बात की तो पता चला अजय निजी कारणों की वजह से डिप्रेशन में चल रहे थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!