सोनीपत। शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में युवती ने शादीशुदा प्रेमी के अपने साथ रखने से इनकार के बाद एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। दोनों सोमवार की रात होटल में आए थे। हालांकि रात को ही प्रेमी वहां से चला गया। जिसके बाद युवती ने जहरीला पदार्थ निकला।

सोमवार रात करीब 10 बजे कृति सोनीपत बस स्टैंड के नजदीक स्थित जन्नत होटल पहुंची थी। कुछ देर बाद विक्रम भी वहां पहुंच गया। दोनों ने होटल में एक कमरा लिया और रात को वहीं ठहरे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच भविष्य को लेकर बातचीत हुई। कृति का अपने प्रेमी विक्रम से शादी से पहले ही संबंध रहा है और बाद में सोमवार को भी जब दोनों होटल पर एक साथ ठहरे थे तो युवती उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी।

युवती चाहती थी कि विक्रम उसके साथ स्थायी रूप से रहे, लेकिन विक्रम ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच होटल के कमरे में कहासुनी भी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद विक्रम ने कृति को कहा कि वह घर जाकर खाना लेकर वापस आएगा और इसके बाद वह होटल से निकल गया।

विक्रम के होटल से निकलने के बाद कृति ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली। इसी दौरान उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ समय बाद जब विक्रम वापस होटल पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

कमरे के अंदर कृति अचेत अवस्था में मिली। उसे तुरंत मुरथल अड्डा के नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे दूसरे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!