रोहतक पुलिस की टीम ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी एवीटी एवं एंटी सेंध स्टाफ व पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही अमित के नेतृत्व मे पुलिस टीम महम बेरी रोड फ्लाई ओवर महम के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान दीपक उर्फ दीपु पुत्र सुनील निवासी बालक नाथ कॉलोनी माता दरवाजा के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 432/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!