रोहतक के गांव निंदाना के नजदीक 2 बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार भिवानी निवासी युवक की मौत हो गई। जो धुलेंडी (फाग) के दिन अपनी बुआ के घर जा रहा था। एक्सीडेंट में युवक की मौत से त्योहार के दिन घर में मातम छा गया। वहीं, दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं।

भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा निवासी धर्मेंद्र ने महम थाना पुलिस को एक्सीडेंट की शिकायत दी। जिसमें बताया कि सोमवार को धुलेंडी के दिन रात करीब साढ़े 8 बजे उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे करीब 25 वर्षीय संदीप का एक्सीडेंट हो गया। जो अपनी बुआ के पास बाइक पर सवार होकर लाखनमाजरा जा रहा था। इसी दौरान गांव निंदाना के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिसे गांव बैंसी निवासी हन्नी चला रहा था।

उन्होंने बताया कि दोनों बाइकों की टक्कर के कारण सवारों को गंभीर चोटें आईं। वहीं, एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर राहगीर भी एकत्रित हो गए, जिन्होंने घायलों को संभाला। राहगीर घायलों को महम के अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हन्नी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

महम थाना के एसएचओ सत्यपाल ने बताया कि निंदाना के पास एक्सीडेंट में संदीप की मौत होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!