हरियाणा में निकाय और पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान के दौरान शहरी क्षेत्रों में जहां वोटिंग को लेकर उत्साह फीका नजर आया, वहीं गांवों में पंचायत उपचुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश के 3 नगर निगम, एक नगर परिषद, 2 नगर पालिकाओं और 528 पंचायत सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान कई जगहों पर फर्जी वोटिंग और पुलिस से नोकझोंक के मामले भी सामने आए।

सोनीपत में एक महिला वोटर अपने डॉगी को साथ लेकर मतदान करने पहुंची, जबकि उकलाना में महिला प्रत्याशी के ससुर अस्पताल से सीधे वोट डालने पहुंचे। रेवाड़ी में मतदान के दौरान एक बुजुर्ग अचानक गिर पड़े और बाहर आकर भावुक होकर रोने लगे।

नारनौल के कनीना वार्ड उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक ही 42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं हिसार के उकलाना में बूथ नंबर-2 पर विधायक नरेश सेलवाल और पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई।

दरअसल, विधायक नरेश सेलवाल अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मी ने सभी को एक साथ अंदर जाने से रोका। इस पर विधायक नाराज हो गए और बोले, “परिवार के साथ भी नहीं जाने दोगे क्या? मैं विधायक हूं और आप मुझे कैसे रोक रहे हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!