ऊना: हिमाचल प्रदेश में आज सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया, जब हरियाणा के श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक खाई में जा गिरा. ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के पास मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और नीचे खाई में जा गिरा. हादसे के दौरान ट्रक में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं. घायलों में बच्चे, महिलाओं और पुरुष शामिल हैं.

श्रद्धालु नंदलाल ने बताया कि वे हरियाणा के करनाल के इंद्री क्षेत्र से रहने वाले हैं. मंगलवार सुबह वे सब पीर निगाह में दर्शन करने के बाद श्री नैना देवी के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान वे जब मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर पहुंचे तो अचानक ट्रक की प्रेशर पाइप फट गई और ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. हादसे के बाद वहां पर घायल श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया और घायलों को खाई से निकाला.

“जब हम लोग पीर निगाह से माथा टेक कर नैना देवी की ओर जा रहे थे, तब गाड़ी को ऊपर से नीचे करते हुए ट्रक की प्रेशर पाइप फट गई और स्टेरिंग काम करना बंद कर गया, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे खाई की ओर पलट गई.” – सोमनाथ, घायल श्रद्धालु

वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए रीजनल हॉस्पिटल ऊना पहुंचाया. जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है. हालांकि किन परिस्थितियों के कारण हादसा और कैसे ट्रक अनियंत्रित हुआ, पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है. अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को घायलों को इलाज और जरूरी मेडिकल फैसिलिटी मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!