शहर के बाद मंगलवार को गांव में कोरोना के दो नए केस पाए गए। किलोई दोपाना गांव में एक टीचर और करौंथा गांव में एक ग्रामीण की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। लगातार कोविड केस मिलने से जिले में रिकवरी दर घटकर 97.76 फीसदी पर पहुंच गई। जबकि पॉजिटिविटी दर 5.34 फीसदी है।
जिले में अब तक 4,84,177 लोगों के कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें 25,860 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें से उपचार के बाद 25,292 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में रिकवरी दर घटकर 97.76 फीसदी पर पहुंच गई। जबकि पॉजिटिविटी दर 5.34 फीसदी है।
