डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा रोहतक शहर में बेसहारा पशुओ को पकड़वाने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा पिछले सप्ताह में 52 से अधिक पशु निगम क्षेत्र से पकड़वाकर गौशाला में छोड़े जा चुके है तथा आज भी नगर निगम द्वारा 19 पशुओ को जीन्द रोड़, झज्जर रोड़, हिसार रोड़ इत्यादि स्थानो से पकड़वाकर गौशाला में छोड़ा गया। नगर निगम द्वारा पशुओ को पकड़वाने का विशेष अभियान चलाकर रात के समय पशुओ को पकड़ा जा रहा है क्योकि रात समय यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होती है व पशु भी एक स्थान पर एकत्रित मिलते है। नगर निगम द्वारा बेसहारा पशुओ को पकड़कर गौशाला में छोड़ने का कार्य निरंतर किया जायेगा ताकि रोहतक शहर को आवारा पशु मुक्त शहर बनाया जा सकें व आमजन को असुविधा न हो।
नगर निगम आयुक्त ने यह भी बताया कि वार्डो के निरीक्षण के समय यह भी शिकायत मिली थी कि झज्जर रोड़ पर चारा काटने वालो द्वारा चारा सड़क पर डाला जाता है जिससे पशुओ को जमावड़ा लग जाता है तथा काफी गंदगी भी रहती है, पूर्व में भी नगर निगम की टीम द्वारा झज्जर रोड़ पर चारा काटने वालो के चालान किए गए थे तथा चेतावनी भी दी गई थी। परन्तु टीम को वहां पर निरंतर अव्यवस्था मिली तथा चारा एवं गदंगी सड़क पर फैली पाई गई जिससे दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है। आज निगम की टीम द्वारा गंदगी फैलाने वालो के दो चालान 20-20 हजार रूपये के किए गए।
आयुक्त महोदय द्वारा आमजन से पुनः अपील की गई कि वे अपने पालतु पशुओ को खुले में न छोड़े क्योकि इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं व आमजन को भी असुविधा होती हैं। पशुओ को खुले में छोड़ने वालो के विरूद्व नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी तथा प्रथम बार पशु पकड़े जाने पर 5000 रूपये जुर्माना व दूसरी बार पशु पकड़े जाने पर 11000 रूपये जुर्माना तथा तीसरी बार पशु पकड़े जाने पशु को जब्त करने के साथ-साथ 21000 रूपये जुर्माना वसूला किया जायेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!