कलायत के कुलवंत नगर की रहने वाली दो सगी बहनों की प्राचीन कपिल मुनि मंदिर सरोवर में कूदने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घर में हुई मामूली कहासुनी के बाद दोनों लड़कियां सरोवर पर पहुंचीं और सुबह करीब पांच बजे उन्होंने तालाब में छलांग लगा दी।

घटना के समय मंदिर के पुजारी संजय गौतम ने सीसीटीवी कैमरे में लड़कियों को सरोवर की तरफ दौड़ते हुए देखा। इसके तुरंत बाद श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी के प्रधान राजू कौशिक और युवा राजबीर ने सरोवर में तैरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों के शव बरामद हुए। काफी देर बाद दोनों लड़कियां अचेत अवस्था में मिली थीं, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। वहां डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने दोनों लड़कियों की मौत की पुष्टि की है।

कलायत थाना एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना सुबह करीब 5 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तालाब में दो लड़कियां डूब गई हैं। उनकी टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से दोनों के शवों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के जरिए कैथल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।

मृतक युवतियों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!