रोहतक स्थित हिसार बाईपास पर सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को ट्राले ने टक्कर मार दी। जिसे गंभीर चोटें आई। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लेकर जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करके इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी।

गांव माड़ौदी जाटान हाल रोहतक के हिसार बाईपास स्थित श्याम कॉलोनी निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं और अपना प्राइवेट काम करता है। वह हिसार बाईपास चौक पर किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान देखा कि एक ट्राला चालक अपने ट्राले को जींद चौक की तरफ से तेज रफ्तार में लेकर आ रहा था।

उन्होंने कहा कि ट्राला चालक लापरवाही से चला रहा था। जिसने गलत साइड में खड़े उसके चचेरे भाई गांव माड़ौदी जाटान निवासी सुनील को टक्कर मार दी। जिस कारण सुनी को गंभीर चोटें आई और वह ट्राले की टक्कर लगने से दूर जाकर गिरा। घायल को उपचार लिए पीजीआई रोहतक में लेकर गए। जहां पर सूचना मिलते ही अन्य परिवार परिवार वाले भी वहां पर पहुंच गए।

साथ ही चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर ट्राला चालक फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के भाई के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!