भिवानी से रोहतक जा रही एक गाड़ी में रविवार को रात करीबन 9 बजे अचानक धुआं उठने लगा। ड्राइवर को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ तो उसने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर निकलकर चेक किया। देखते ही देखते वाहन में आग भड़क उठी। हालात गंभीर होते देख गाड़ी के मालिक रोहतक निवासी नीरज (उम्र 29 वर्ष) और ड्राइवर रोहतक निवासी विजय (उम्र 56 वर्ष) ने आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना कलानौर कॉलेज मोड़ के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर डायल 112 पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी वहां पहुंची, तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

कॉलेज मोड़ पर चलती कार से धुआं निकलने लगा तो लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी गाड़ी धूं-धूं कर राख के ढेर में बदल गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी
गाड़ी में आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया, लेकिन माना जा रहा है कि गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। गाड़ी से जब धुआं निकला तो उसमें बैठे लोग बाहर निकल गए थे। इसके बाद गाड़ी में तेजी से आग फैली और पूरी गाड़ी जल गई।
कलानौर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने गाड़ी मालिक के बयान पर कार्रवाई की।
