हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में राज्य के लाखों लोगों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 19 योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 460 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1582 करोड़ 16 लाख रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लोगों को बिना किसी बिचौलिए और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में मिले। उन्होंने DBT को पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन का मजबूत माध्यम बताया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में 1121 करोड़ 39 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।

वहीं दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त भी जारी की गई। इसके तहत 9 लाख 98 हजार महिलाओं के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये भेजे गए। योजना की शुरुआत से अब तक लाभार्थियों को 1832 करोड़ 69 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

दयालु योजना के तहत 3295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। अब तक इस योजना के जरिए 77 हजार 330 परिवारों को 2918 करोड़ 42 लाख रुपये की मदद मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली 5 लाख 16 हजार महिलाओं के खातों में मई माह की 18 करोड़ 97 लाख रुपये की सब्सिडी भी जारी की गई। अब तक 14 लाख 43 हजार महिलाओं को इस योजना के तहत 320 करोड़ 97 लाख रुपये की सब्सिडी मिल चुकी है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 20 हजार 165 लाभार्थियों के मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये जारी किए गए। अब तक इस योजना के तहत 76 हजार 466 मकानों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें 41 हजार 260 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 35 हजार 206 मकानों का निर्माण कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। इससे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर रोक लगी है और लोगों का सरकार पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!