रोहतक के गांव निंदाना में बुधवार को एक अधेड़ का शव अर्ध नग्न हालत में मिला। मृतक अधेड़ की पहचान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैतृक गांव निंदाना के ही रहने वाले अनिल के तौर पर हुई है। खून से लथपथ शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि अधेड़ के नीचे वाले आधे शरीर पर कपड़े नहीं हैं। वहीं घटनास्थल पर घसीटने के निशान भी मिले हैं। नाक से खून निकला था और जूते भी दूर पड़े हुए मिले। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है।

मृतक अनिल के शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। जो कह रहे हैं कि उसे बुरी तरह से घसीटा गया है। वहीं उसके शरीर से खून भी निकला हुआ है। जिससे लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। जहां पर अनिल का शव मिला उससे कुछ दूरी पर उसके कपड़े भी पड़े हुए मिले। वहीं पास में ही जूते भी पड़े थे।

मामले का पता लगते ही ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। हर कोई इस घटना के बारे में पता लगाना चाह रहा था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया। FSL ने घटनास्थल पर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। ताकि तय तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!