रोहतक में एक युवती लापता हो गई। जो घर से किसी काम के लिए निकली थी। घर पर सभी लोग उसका इंतजार करते रहे। लेकिन वह युवती लौटकर नहीं आई। जब देर तक वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी। वहीं मामले की शिकायत भी पुलिस को दे दी। पुलिस से युवती को तलाश करने की गुहार लगाई।

उत्तर प्रदेश के जिला ललीतपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अब रोहतक की एक कॉलोनी में रहती है। उसकी एक लड़की है, जिसकी उम्र करीब 20 साल है। 28 अप्रैल को उसकी लड़की घर से किसी काम के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

उन्होंने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि उनकी बेटी अपनी मर्जी से परिवार वालों को बिना बताए कहीं चली गई है। जिसकी तलाश की जाए। वहीं परिवार वाले भी युवती की तलाश करने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर युवती लापता होने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं युवती की तलाश आरंभ कर दी है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!