रोहतक में जींद रोड स्थित एक होटल में बुधवार को अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली की उसने बाहर खड़े वाहनों को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग पर नियंत्रण पाने कि लिए दमकल की तीन गाड़ियों को बुलाया गया। वहीं घटना का पता लगते ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। आगजनी के कारण लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि आग लगने के कारण होटल व बाहर खड़े वाहन भी जलकर खाक हो गाए।

जैसे ही होटल में आग लगी तो आसपास हड़कंप मच गया। दुकानदारों में भी डर था कि कहीं आग उनकी दुकानों को भी चपेट में न ले ले। क्योंकि आग ने होटल व बाहर खड़े वाहनों को तो अपनी चपेट में ले लिया था।

गोकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी सोनू ने बताया कि होटल में आगजनी की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। समय रहते काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि होटल में आग शॉट सर्किट से लगी है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!