कहावत है प्यार की कोई उम्र नहीं होती. प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है और उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. ऐसा ही मामला हरियाणा के हिसार से सामने आया है. जहाँ 5 बच्चों के बाप को 50 साल की औरत से मोहब्बत हो गयी और उसके साथ फरार हो गया.

यह पूरा मामला हिसार के गंगवा का है. पीड़िता का नाम माया देवी है. उसके पति का नाम 42 वर्षीय विजय है. जिसका 50 साल औरत से अफेयर चल रहा है. जिसके साथ रहने के लिए वह पुरे परिवार को छोड़कर भाग गया. इस मामले में पीड़िता ने थाने शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़िता माया देवी के अनुसार, उसका पति ड्राईवर काम करता है और वह ई-रिक्शा चलाती हूं. दोनों के 5 बच्चे हैं जिसमें 3 लड़की और 2 लड़के हैं. उनका परिवार किराए के घर में रहता है. उनके परिवार में सब कुछ सही चल रहा था. इसी बीच उसके पति का दूसरी महिला अफेयर शुरू हो गया. पति उससे मारपीट करता रहता था.

दूसरी तरफ, दोनों आयदिन मिला करते थे साथ में समय बिताया करते थे. काफी समय से यह सब चल रहा था. इस बारे में उसे 20 जून को पता चला. जिसके बाद वह पति की गर्लफ्रेंड के घर ऋषिनगर में गई थी. वहां आसपास के लोगो ने बताया दोनों पति पत्नी बनकर रहे थे.

इसके बाद उस रात में उसने पति से इस बारे में की जिसके बाद से वो घर छोड़कर फरार है. महिला अपने पति की तलाश कर रही है. लेकिन कुछ पता नही चल पाया. उसने पुलिस से पति को वापस लाने की गुहार लगाईं है. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!