पंचकूला। पंचकूला के प्रसिद्ध नाडा साहिब गुरुद्वारे में दर्शन करने आई दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की एक महिला प्रोफेसर का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुद्वारे में माथा टेकते समय भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने उनके बैग से पर्स निकाल लिया। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो महिलाएं कथित तौर पर पर्स ले जाती दिखाई दीं।

पीड़िता की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पर्स में नकदी और जरूरी दस्तावेज थे

गुरुग्राम के सेक्टर-81 की रहने वाली नवनीता चड्ढा बेहेरा ने पुलिस को बताया कि वह 18 अक्टूबर को सुबह करीब 11 से 11:45 बजे के बीच नाडा साहिब गुरुद्वारे में दर्शन करने पहुंची थीं। इसी दौरान जब वह माथा टेक रही थीं, तो किसी ने उनके बैग से पर्स निकाल लिया।

चोरी हुए पर्स में करीब 8 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, दिल्ली यूनिवर्सिटी का पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और HSBC, SBI व HDFC के तीन क्रेडिट/डेबिट कार्ड थे।

CCTV फुटेज में दिखीं दो महिलाएं

पर्स गायब होने का पता चलने पर पीड़िता ने गुरुद्वारा प्रबंधन कार्यालय से संपर्क किया। इसके बाद परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में दो महिलाएं कथित तौर पर पर्स ले जाती दिखाई दीं। एक महिला चुन्नी के नीचे पर्स छिपाती नजर आई।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

चंडीमंदिर थाना प्रभारी रामपाल के अनुसार, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!