रोहतक पुलिस की टीम ने गांव रिठाल निवासी प्रवेश की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 20.04.2026 को श्रृवण निवासी गद्दी खेडी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 19.04.2026 को डांयल 112 पर सुचना मिली थी की प्रवेश पत्नी सुखबीर उर्फ बब्लु पुत्र रणधीर निवासी रिठाल को उसके जेठ जसबीर ने तेजधार हथियार से योजना के तहत जान से मारने की नियत से चोटे मारी है। घायल अवस्था मे इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। ईलाज के दौरान दिनांक 20.04.2026 को प्रवेश की मौत हो गई है। दिनांक 24.04.2026 को आरोपी जसबीर पुत्र रणबीर निवासी रिठाल को गिरफ्तार किया गया है।
खुलासा:-
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी छोटी छोटी बातो को लेकर व घर से बाहर ना जाने बारे प्रवेश पर अनावश्यक दबाव रखता था। आरोपी ने एक महीना पहले भी प्रवेश को भात मे ना जाने बारे कहा था। प्रवेश भात मे चली गई थी। वारदात से पहले भी आरोपी ने पडोस मे शादी मे ना जाने बारे प्रवेश को कहा था। उसी दिन पता लगते ही आरोपी ने वारदात को अन्जाम दिया।
गिरफ्तार आरोपीः-
- जसबीर पुत्र रणबीर निवासी रिठाल
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 88 दिनांक 20.04.2026 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस थाना सदर
