पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती 25 सितंबर यानी आज है। इस मौके पर जींद की नई अनाज मंडी में इनेलो सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इनेलो प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र ने बताया कि रैली का पंडाल 6 एकड़ में बनाया है, जिसमें 4 स्टेज होंगी। पंडाल में करीब सवा लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं तीन लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। रैली में सुबह 10 बजे से ही लोग आने शुरू हो जाएंगे। शाम चार बजे तक कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। वहीं रैली में तीसरे मोर्चे का ऐलान संभव है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर 9 बड़े नेता इस रैली में इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के साथ मंच साझा करेंगे। नीतीश कुमार भले ही स्वयं इस रैली में नहीं आ पा रहे, लेकिन अपने प्रतिनिधि के रूप में जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के प्रधान महासचिव केसी त्यागी को भेज रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष सम्मान समारोह भी होगा। इसमें 10 ओलिंपिक खिलाड़ियों और खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में जान गंवाने वाले 45 किसानों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें खासतौर पर ऐसे परिवार लिए जाएंगे, जिनमें मरने वाला शख्स अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता शख्स रहा होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!